Press "Enter" to skip to content

चबूतरा बनाने पर दो पक्षाें में चले लाठी-डंडे, क्रॉस केस दर्ज

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम ऊंची बरोद में चबूतरा बनाए जाने को लेकर दो पक्षाों में विवाद हो गया। घटना चबूतरे बनाने को लेेकर विवाद पर शुरू हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामेश्वर पुत्र ग्यासी प्रजापति निवासी ऊंची बरोद ने बताया कि 18 जून को दोपहर के समय चबूतरे बनाने को लेकर दौलतराम, प्रहलाद, सोनूराम प्रजापति से उसका विवाद हो या। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने गाली-गलौंज करते हुए लाठी व डंडों से मारपीट कर दी। बाद मेें आरोपितों ने कहा कि अगर पुलिस में गए तो जान से मार देंगे। घटना के बाद आरोपित थाने गया औेर मामले में तीनों युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारनेे की धमकी देने का केस दर्ज करवाया। वहीं दौैलतराम पुत्र रतनू प्रजापति ने भी मालले में रामेश्वर प्रजापति, चिम्मन प्रजापति, फेरने प्रजापति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!