Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला ,केस दर्ज

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैराड़ में एक युवक पर दोे लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
भूरा पुत्र हरज्ञान खटीक निवासी शुक्ला लाज के पास बैराड़ नेे बताया कि उसका रामहेत खटीक के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 18 जून को रात के समय जब वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था उसी समय रामहेत व संजय खटीक आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो कुल्हाड़ी एवं लुहांगी से हमला बोेल दिया जिससे सिर, हाथ व पैर में चोट आई। बाद में आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!