Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : बाइक पर सवार होकर जा रहे दोस्तों में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे कदवाया के पास जीरा घाटी पर एक ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। मामलेे में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार रोहित चौबे उम्र 26 साल पुत्र गुरूदत्त चौबे निवासी खनियाधाना अपेन मित्र रविन्द्र यादव के साथ बाइक से जा रहा था। तभी शाम करीब 6.30 बजे ट्रक क्रमांक के चालक तेज रफ्तार से आया और दोनों में टक्कर मारकर सडक से नीचे उतर गया। हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई हैं। जबकि रविंद्र घायल हो गया हैं। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस व 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!