,

करैरा पुलिस ने चोरी की मोटरसायकिल जप्त कर आरोपी राजवीर गुर्जर को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने मोटर सायकल चोरी मामले में घर मे से चोरी गई 1 मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी राजवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया हैं.

बता दें की 3 जनबरी 2025 को अरुण पुत्र दिनेश वंशकार उम्र 28 साल निवासी ग्राम काली पहाडी हाल गणेश मंदिर के पास करैरा ने बताया की 5 दिसम्बर 2024 को 10 बजे मैं अपने घर के अन्दर मोटर साइकिल यूपी 94 एएफ 0637 को खडा कर सो गया था जब सुबह 6 बजे उठ कर देखा तो मेरी गाडी नही दिखी। थाना करैरा मे अपराध क्रमांक 04/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम किया गया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 4 जनबरी 2025 को सूचना मिली कि राजवीर गुर्जर पुत्र धर्मेन्द्र गुर्जर उम्र 20 साल निवासी ग्राम हाजीनगर के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की है.  जिसपर कार्यवाही करते हुए राजवीर गुर्जर पुत्र धर्मेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक मोटर साइकिल यूपी 94 एएफ 0637 बरामद की गई.
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरी० विनोद सिंह छावई, सउनि शैलेन्द्र चौहान, प्रआर 258 राजेन्द्र यादव, आर 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 965 सुरेन्द्र रावत, आर 895 राधेश्याम जादौन अहम भूमिका रहीं.