बिना लाइसेंस की संचलित है दर्जनों दुकानें, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद लापरवाह
शिवपुरी: करैरा के सिल्लारपुर तिराहा, महुअर कॉलोनी, महुअर पुल, मुख्य मीट मार्केट, कॉलेज रोड, जेल के सामने, खैराघाट के पास, एक्सचेंज के पास, मंडी के पास, और नवीन कोर्ट रोड मछावली तिराहे सहित कई स्थानों पर मीट की अवैध बिक्री हो रही है। अधिकांश दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हैं और पशु चिकित्सक द्वारा मांस की जांच नहीं की जाती। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि नगर परिषद और पशु चिकित्सक विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है।
दूषित मांस की बिक्री और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी
फ़ूड विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह पूरा कार्य पशु चिकित्सक विभाग का है। पशु विभाग को स्वतः जांच करनी चाहिए और मांस बेचने से पहले प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए, लेकिन यह प्रक्रिया कहीं भी लागू नहीं हो रही है। दूषित मांस की बिक्री शहर के दर्जनों स्थानों पर खुलेआम हो रही है। नगर परिषद का काम केवल मीट मार्केट का निर्माण कर दुकानों का आवंटन करना है, जबकि मीट बेचने के लिए लाइसेंस जारी करने का कार्य फ़ूड विभाग करता है। नगर परिषद अवैध संचलित दुकाने हटा सकता है एवं मीट मार्केट में गंदगी की साफ सफाई का ध्यान रखेगा ।
पार्षद खुशबू प्रथवी यादव ने की संयुक्त कार्रवाई की मांग, जिम्मेदारों पर हो सख्त कदम
स्थानीय नागरिकों सहित करैरा की महिला पार्षद खुशबू प्रथवी यादव ने प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सक विभाग और नगर परिषद संयुक्त टीम बनाकर इन अवैध दुकानों पर कार्रवाई करें। हर दुकान की नियमित जांच सुनिश्चित होनी चाहिए और प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। बिना लाइसेंस और जांच के संचालित दुकानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। दूषित मांस की बिक्री से शहरवासियों की सेहत पर मंडराते खतरे को लेकर अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
वर्जन :-
हम दिखवाते है कितनी लाइसेंस की दुकाने एवं कितनी बिना लाइसेंस की संचलित है बिना लाइसेंस की दुकानो नगर परिषद या फूड विभाग स्वतः ही हटवाये हम पत्र लिखेंगे एवं लाइसेंसी दुकानों को चिन्हित कर हम जाँचे प्रारंभ करेंगे
ब्रजेश कोरकू पशु चिकित्सक करैरा
नगर परिषद का काम लाइसेंस देना नही है यह काम फूड सेफ्टी विभाग का है अगर कही इन दुकानों पर गन्दगी फैलाना या अतिक्रमण करना जैसे शिकायत आयेगी तो हम कार्यवाही करेंगे
पूरन कुशवाहा सीएमओ करैरा

करैरा में खुलेआम बिक रहा बिना जांच का मीट: स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा, प्रशासन बेखबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment