शिवपुरी। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 55 जिला पंचायतों में एक मात्र शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव का चयन किया गया है। कर्नाटक राज्य में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के एक्सपोजर विजिट (एमआरएफ) के लिए अध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरदा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जिला शाजापुर एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जिला नरसिंहपुर को 3 एवं 4 जनवरी 2025 को भेजा गया है। विजिट के दौरान ग्रामों में रिकवरी फैसेलिटी सेंटर निर्मित किए जाने के लिए आवश्यक तकनीकी विशेषता एवं सर्वोत्तम प्राथमिकताओं को समझने और स्थायीरूप से अपशिष्ट प्रबंधन और उसके लिए नवीन रणनीतियां सीखने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिनारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ एमआरएफ तकनीक समझने कर्नाटक जाएंगी जिला पंचायत अध्यक्ष / Shivpuri News




