शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरसौद से एक पिता नए साल पर बेटी का जन्मदिन मनाने जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति में टक्कर मार दी.
जानकारी के अनुसार बादाम संस्कार उम्र 72 साल निवासी ग्राम सिरसौद अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने नई साल पर अमोला नंबर चार पर जा रहे थे. इसी दौरान पैदल जा रहे व्यक्ति में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी. इसके बाद घायल वृद्ध को परिजनों ने तत्काल सूचना पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उसका उपचार जारी है.
नए साल पर बेटी का जन्मदिन मनाने पैदल जा रहे पिता में बाइक सवार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News




