,

बुआ के यहाँ जा रहे बाइक रप सवार चाचा भतीजे में कार ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर चोट, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कार सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी. तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार सुनील कुशवाह अपने भतीजे अनिल कुशवाह उम्र 13 साल, भतीजी नीलम कुशवाह उम्र 16 साल के साथ ग्राम सिलागढ़ से पिछोर बुआ के यहाँ बाइक से जा रहे थे. जैसे ही वह पिछोर पहुँचे तभी एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार्य चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार चाचा भतीजे को गंभीर चोट आई हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.