शिवपुरी में एक महिला को थाने के बाहर रील बनाना महंगा पड़ गया। एक महिला ने पिछोर थाने के बाहर फिल्मी गाने पर रील बनाया था, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस रील को लेकर थाना की ओर से महिला के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला कुछ दिन पहले अपने वाहन दुर्घटना के सिलसिले में थाने पहुंची थी। थाने से लौटते समय उसने फिल्मी गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब इस महिला ने इस तरह का वीडियो बनाया हो। बताया गया है कि वह पहले भी शासकीय दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फेमस होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर चुकी है।
इस मामले में पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने कहा कि महिला की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला को नोटिस जारी किया जा रहा है। महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

थाने के बाहर महिला ने बनाई रील: पुलिस ने जारी किया नोटिस, थाना प्रभारी बोले- उचित कार्रवाई की जाएगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment