शिवपुरी: जिले के कोलारस थानांतर्गत एप्रोच रोड पर तीन युवक एक दुकान के बाहर लगा बल्ब चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक बाइक सवार होकर आए तीन युवक एप्रोच रोड धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने स्थित इंडियन डीजे की दुकान पर पहुंचे। बाइक पर से एक युवक उतरा और दुकान के बाहर लगे बल्ब को चुरा लिया। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब इंडियन डीजे के संचालक प्रदीप सिंह ने दुकान के बाहर लगा बल्ब गायब देखा तो उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिस पर पता चला कि दुकान के बाहर लगा बल्ब किसने चोरी किया है। यह पूरी घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बल्ब चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, वीडियो बहुप्रसारित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अवैध हथियार मामले में आरोपी दोषमुक्त, न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में दी राहत / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान, अली अर्सलान बने जिला टॉपर, कई विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन / Shivpuri News
- खनियांधाना की ‘स्मृति’ ने रचा इतिहास: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई; स्कूल को मिलेंगे 25 लाख, परिजनों को गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- नरवर में दिनदहाड़े गेहूं चोरी, CCTV में कैद वारदात, लगातार घटनाओं से बढ़ी दहशत, पुलिस पर उठे सवाल / Shivpuri News
- गांव में घुसा टाइगर, भैंस का किया शिकार; ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, हाथियों की मदद से किया गया रेस्क्यू, गांव में दहशत का माहौल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment