शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के NH-27 सिरसौद चौराहा पर सोमवार रात करीब 2 बजे एक ट्रक असंतुलित होकर निर्माणधीन मकान में घुस गया। घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं मकान में सो रही एक महिला की जान बाल-बाल बची। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए सिरसौद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार चावल से भरा ट्रक दतिया से अहमदावाद जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और एक निर्माणधीन मकान में घुस गया। मकान में पिस्ता जाटव रखवाली के लिए सोई हुई थी। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
ट्रक ड्राइवर बनवारी यादव राजस्थान के टोंक का निवासी है। घटना के बारे में ड्राइवर का कहना है कि दुर्घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर पहले उसे चलते ट्रक में उल्टी हो गई थी। इसके बाद वो बेहोश हो गया। बाद में जब ट्रक मकान में घुसा तब उसे होश आया।

चलते ट्रक में बेहोश हुआ ड्राइवर: गाड़ी उतरकर मकान में घुसी, अंदर सो रही थी महिला, बाल-बाल बची जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri Newsनवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

- बाइक हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता सहित तीन बेटों पर लाठी से हमला / Shivpuri News
- नरवर किले में दफीनाखोर सक्रिय, मां पसर देवी मंदिर के पीछे बनाई सुरंग / Shivpuri News
- सुलभ कॉम्प्लेक्स की बदहाली से वार्ड 4 में जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी / Shivpuri News
- मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment