,

दखनी माता मंदिर के पीछे खेत की पटिया में फंसे नीलगाय के बच्चे की बचाई जान, रीढ़ की हड्डी में आई चोट / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर दखनी माता मंदिर के पीछे खेत में पत्थरों के बीच   फस गया नीलगाय का बच्चा. जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई है. नीलगाय के बच्चे की  सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई पठान तुरंत दखनी माता मंदिर पर पहुंचे और देखा कि एक नील गाय का बच्चा पटिया  के बीच में गंभीर रूप से फसा हुआ है पठान ने बड़ी ही होशियारी के साथ बच्चे को बाहर निकाला और देखा कि रीड की हड्डी में चोट आई है जिससे वह खड़ा नहीं हो पा रहा पठान ने पहले तो नीलगाय के बच्चे को पानी पिलाया और  एक गाड़ी की मदद से उसे गाड़ी पर बिठाकर नरवर फॉरेस्ट चौकी पर ले आए जहां उसका अच्छी तरीके से इलाज किया गया नीलगाय के बच्चे की उम्र 6 से 7 महीने तक की है नीलगाय के बच्चे को शिवपुरी माधव नेशनल पार्क की टीम को सौंपा जाएगा.