शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने राजस्थान के रहने वाले लेबर कॉन्टेक्टर के साथ पैसा डबल करने के नाम 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पोहरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले विशाल पुत्र नेमीचन्द गोस्वामी (45) ने पोहरी पुलिस को बताया कि वह लेबर कॉन्टेक्टर है। कुछ समय पहले एक निर्माणाधीन साइड पर उसकी मुलाकात पोहरी के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ श्रीधर पुत्र रघुराज गुर्जर से हुई थी। इसके बाद उसके द्वारा कई बार लेबर पहुंचाई गई थी। हालही में जयपुर में एक साइड शुरू हुई थी। उसे लेबर की आवश्यकता थी। 19 दिसंबर को लेबर के लिए जीतेन्द्र गुर्जर से फोन पर बात की थी। उसने लेबर उपलब्ध कराने के लिए पोहरी बुलाया था।
पैसा डबल कराने के नाम पर 55 हजार रुपए लिए
विशाल ने बताया कि 22 दिसंबर को वह और उसके साथ पुष्पेन्द्र ठाकुर, राजू जाट, क्लान जाट व घासीलाल जाट पोहरी पहुंच गए थे। यहां जीतेन्द्र गुर्जर ने पैसा डबल कराने की बात कहते हुए 55 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद जीतेन्द्र गुर्जर ने ना ही पैसा डबल किए और ना ही लेबर करवाई। जब पैसों की मांग की गई तो जीतेन्द्र द्वारा पैसा भी वापस नहीं लौटाए।
बता दें कि पोहरी पुलिस ने भरतपुर के रहने वाले विशाल पुत्र नेमीचन्द गोस्वामी की शिकायत पर पोहरी के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ श्रीधर पुत्र रघुराज गुर्जर के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पैसा डबल के नाम पर राजस्थान के कॉन्ट्रेक्टर से धोखाधडी: लेबर दिलाने के नाम पर पोहरी बुलाकर लिए 55 हजार रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment