Press "Enter" to skip to content

गोदाम से मूंगफली चुराने बाले 2 आरोपियों को करैरा पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार, मूंगफली की 55 बोरियाँ बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गईं मूँगफली की 55 बोरियाँ बरामद की हैं.                   

बता दें की 29 दिसंबर 2024 को मनीष जैन पुत्र महेश चन्द्र जैन उम्र 37 साल निवासी वन विभाग बैरियर के सामने करैरा ने शिकायत दर्ज कराई थी की कि मेरे गोदाम से 55 बोरी मूँगफली की बोरियाँ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई हैं. जिस पर से थाना करैरा पर अप.क्र. 939/24 धारा 331,305 वीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
                            

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 29 दिसंबर 2024 को सूचना पर दीपक पुत्र शंकर कुशवाह उम्र 29 साल निवासी श्योपुरा रोड गिर्राज होटल के पास करैरा, राकेश पुत्र देवलाल कुशवाह उम्र 35 साल निवासी लुहारपुरा वार्ड क्र. 1 करैरा से पूछताछ की तो चोरी करना स्वीकार किया आरोपीगणों के कब्जे से 55 वोरियाँ मूँगफली की बरामद की गई तथा आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पेश किया गया.

इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरी0 विनोद सिंह छावई, सउनि चरन सिहं ,आर 338 हरेन्द्र गुर्जर , आर 965 सुरेन्द्र रावत , आर 895 राधेश्याम जादौन,  आर 1165 मत्स्येन्द्र सिहं गुर्जर, आर 639 सोनू श्रीवास्तव आर 262 गजेन्द्र शर्मा , आर 260 सत्येन्द्र सिहं सिकरवार की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!