,

बिजली गुल: कल आधे शहर की रहेगी बिजली गुल, जानिए कॉलोनी का नाम / Shivpuri News

शिवपुरी: बाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सोनचिरैया फीडर, चीलौद फीडर, शिवपुरी सिटी फीडर, टी.व्ही. टावर फीडर, आर. के. पुरम फीडर, विष्णुमंदिर फीडर एवं सेलिंग क्लब फीडर तथा 11 के.व्ही हाउसिंह बोर्ड फीडर पर 29 दिसम्बर को आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त फीडरों के बंद रहने से दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक द्वारकापुरी, नमोनगर, ग्वालियर बायपास, संजय कालोनी, इंदरा कालोनी, फिजीकल, चीलौद, शंकर कालोनी, कोर्ट रोड, सदर बाजार, पटेल नगर अशोक विहार, शिवशक्ति नगर, विवेकनंद पुरम, शांन्ति नगर, मोहनी सागर, प्रियदर्शनी नगर, वनविहार, करौदी सम्पभैल, फक्कड़ कालोनी, विष्णुमंदिर के पीछे, गुलाब सहाव की दरगाह, श्यामलाल का बगीचा, सिद्धेश्वर तथा सेलिंग क्लब, वनविद्यालय इत्यादि आस पास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही हाउसिंह बोर्ड फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेडीकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे।