शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बीते 23 जुलाई 2023 को पिपरौदा गांव में कीटनाशक डालने से जली किसानों की फसल के मामले में अब न्यायालय ने 3 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया। इस मामले में कंपनी की और से पैरवी अधिवक्ता दीवान सिंह रावत ने की।
अधिवक्ता के अनुसार बीते 23 जुलाई 2023 को पिपरौदा गांव के ग्रामीणों ने कृषि विभाग में शिकायत करते बताया कि उन्होंने कोलारस में डीके ब्रदर्स से बोनसाई कीटनाशक दवाई खरीदी थी। जब यह दवाई खेत में डाली तो पूरा सोयाबीन जल गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार राकेश गर्ग, कंपनी कर्मचारी अनिल कुमार चौधरी एमपी प्रभारी, प्रमोद कुमार शर्मा जिला प्रभारी, विवेक सिंह चौहान कवलिटि ऐनालिसिस को धारा420, 120बी आई पी सी और कीटनासक् अधिनियम की धारा 29 मे आरोपी बनाया था।
इस मामले में पुलिस ने जब डीके ब्रदर्स कोलारस के इस दवाई सहित एक अन्य दवाई का सैंपल लेकर इसे टेस्ट के लिए फरीदाबाद भेजा। जहां रिपोर्ट में यह नमूना पूरी तरह से प्रमाणित पाया गया।
यह मामला उनके अधिवक्ता दीवान सिंह रावत ने माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा जी के समक्ष निरानी कीऔर इस धारा 420 आईपीसी, 120 बी, धारा 29 कीट नाशक अधिनियम की एफआईआर पर आपत्ति करते हुए आरोपों को खारिज करने की मांग करते हुए इस मामले को खत्म करने की गुहार लगाई, इस मामले में शासन की ओर से भी कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जिसके चलते माननीय न्यायालय ने इस मामले में कंपनी कर्मचारी अनिल कुमार चौधरी एमपी प्रभारी, प्रमोद कुमार शर्मा जिला प्रभारी, विवेक सिंह चौहान लैब कवलिटि एनालिसिस पर लगे सभी आरोपो से मुक्त कर दिया।

कीटनाशक से जल गई किसानों की फसल, न्यायालय में आरोप नहीं हुए सिद्ध, मामला डिस्चार्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri Newsनवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

- बाइक हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता सहित तीन बेटों पर लाठी से हमला / Shivpuri News
- नरवर किले में दफीनाखोर सक्रिय, मां पसर देवी मंदिर के पीछे बनाई सुरंग / Shivpuri News
- सुलभ कॉम्प्लेक्स की बदहाली से वार्ड 4 में जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी / Shivpuri News
- मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment