Press "Enter" to skip to content

खेेत में मिट्टी डालने पर विवाद, जमकर चले लात-घूसे, क्रॉस केस दर्ज | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे ग्राम रसैरा में खेत में मिट्टी डालने को लेेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामलेे में पुलिस ने दोनोें पक्षोें की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
दिनेेश पुत्र भगलूराम धाकड़ व कमरसिंह पुत्र लालू धााकड़ में खेत में मिट्टी डाले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर लल्लू धाकड़, कमरसिंह व कमरसिंह की शिकायत पर दिनेश, राजकुमार तथा हरिवंश धााकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!