,

सायकिल से रिस्तेदार के यहाँ जा रहे युवक को आया हार्टअटैक, मौके पर मौत, कुल्हाड़ी गाँव के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले कुल्हाड़ी गाँव के पास सायकिल पर जा रहे युवक को अचानक अटैक आ गया. जिसके कारण युवक की मौके पर मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बचन लाल पुत्र चंपा जाटव उम्र 45 निवासी सोनपुरा मोटरसायकिल से रिस्तेदार के यहाँ जा रहे थे. तभी मोटरसायकिल का पेट्रोल खत्म हो गया. हाईवे पर पहचान के होटल से सायकिल मांगकर पेट्रोल लेने जा रहे थे. तभी कुल्हाड़ी गाँव के पास अचानक से युवक को हार्टअटैक आ गया. जिसके कारण युवक की मौके पर मौत हो गई.