Press "Enter" to skip to content

कुएं पर पानी भर रही महिला का फिसला पैर, गिरने से हुई मौत | Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अछरौनी में एक महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार कमलेश लोधी पत्नी तोरण लोधी निवासी अछरौनी शनिवार को दोपहर के समय कुएं से पानी भरने के लिए गई हुई थी। पानी भरते समय अचानक उसका पैर स्लीप हो गया और वह कुएं में गिर गई जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि कुआ कच्चा था और उस पर कोई बाउंड्री भी नहीं बनी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जब महिला पानी भर रही थी उसी समय मिट्टी धसक गई जिस कारण से महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!