शिवपुरी: आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शिवपुरी 26 नंबर कोठी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरु व जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मिलित हुए.
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का हुआ शुभारंभ
जिला स्तरीय कार्यक्रम 26 नंबर कोठी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई साधु संत शामिल हुए। विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे साधु संतजनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नरोत्तम शर्मा, सुमित, कुलदीप शर्मा, हरिओम भार्गव, बृजकिशोर शर्मा, राधावल्लभ शुक्ल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कपिल शुक्ल, कैलाश नारायण शर्मा, डॉ.रघुवीर सिंह गौर, महंत जय विजय, सियाराम दास, रघुवीर पुरी महाराज उपस्थित थे।
श्रीमदगीता का पाठ् राधेश्याम मुड़ौतिया, जिला प्रभारी राम लखन मुड़ौतिया, कल्याण बोर्ड के परशुराम, जिला संयोजक विश्व गीता प्रतिष्ठानम ओम प्रकाश शिवहरे, विश्व गीता प्रतिष्ठान व्यवस्था प्रमुख रामदयाल झा, विश्व गीता प्रतिष्ठान प्रदीप लाक्षाकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गीता के उपदेशों पर विचार करते हुए जीवन में महत्व पर चर्चा की गई।
गीता महोत्सव के साथ ही लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई, जिसमें शिवपुरी जिले की 2 लाख 94 हजार लाड़ली बहनों के खातों खाते में लगभग 36 करोड़ की राशि पहुंचाई गई है। कार्यक्रम में लाड़ली बहने भी उपस्थित रहीं जिन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सुना…

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का हुआ शुभारम्भ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment