शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के NH-27 सिंकंदरा बैरियर के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली में भरी धान के उपर बैठे चार किसान दब गए। गनीमत रही मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने धान के नीचे दबे किसानों को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया। यह दुर्घटना खराब सड़क के चलते हुई थी।
जानकारी के मुताबिक चंदेरी के नयाखेड़ा के रहने वाले राजपाल लोधी,प्रकाश लोधी, राजा साहब लोधी, सुखराम लोधी अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर डबरा अनाज मंडी के लिए निकले थे। लेकिन सिंकदरा बैरियर से पहले खराब सड़क होने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया था।
बताया गया हैं चारो किसान ट्रॉली के ऊपर बैठे थे। दुर्घटना की सूचना लगते ही दिनारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक उपाध्याय और सैनिक विशाल शर्मा ने धान में दबे किसानों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: दबे किसानों को पुलिस ने निकाला बाहर, डबरा अनाज मंडी जा रहे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment