Press "Enter" to skip to content

हाइवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत, इधर आमतला में लोडिंग ने बाइक को मारी टक्कर, 4 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के में रविवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा NH-46 पर हुआ यहां एक बांदा से मुंबई जा रही कार हाइवे के कट से अचानक से सामने आये एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, आमतला में बाइक सवार दंपति को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी।

बांदा जिले के रहने वाले मोईन खान ने बताया वह अपने एक साथी इस्माइल के साथ अपने घर से मुंबई कार (MH01BB2061) में सवार होकर जा रहा था। तभी शनिवार की देर शाम लुकवासा हाईवे के कट पॉइंट पर एक ट्रक (UP77M9044) के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए बिना देखे ट्रक को हाईवे की दूसरी पट्टी पर एकाएक ले आया। जिससे उनकी कार सीधे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके से भगा ले गया। बाद हमारे पीछे आ रही एक अन्य परिचितों की कार ने ट्रक को पकड़ा। इस घटना में वह और उसका साथी इस्माईल घायल हो गए थे। लुकवासा चौकी पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी हैं।

बाइक सवार दंपति को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर

जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में रहने वाले ग्राम आमतला का रहने वाला साहब सिंह कल अपनी पत्नी ऊषा के साथ तेंदुआ गमी में शामिल होने गया था। जहां से वह बाइक से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी शनिवार की शाम तेंदुआ से 10 किलोमीटर दूर तेज रफ्तार लोडिंग (MP33ZD9457) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका गंभीर हालत में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!