शिवपुरी: जिले के पिछोर के मोटा कंचनपुर गांव में रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में जमकर लाठियां चलीं। झगड़े में करीब 6 लोगों के हाथ-पैर टूट गए। घायलों को शिवपुरी सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछोर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
जानकारी के मुताबिक मोटा कंचनपुर गांव वाले व्रजभान गुर्जर (45) ने गांव के रहने वाले गुर्जर परिवार के साथ मिलकर शामिलात में बोरवैल का खनन कराया था। इसी बोरवेल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इधर ब्रजभान गुर्जर के मामा के लड़के राजबहादुर की पत्नी के साथ उसी गुर्जर परिवार ने विवाद के बाद मारपीट कर दी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। राजबहादुर का कहना हैं कि दूसरा पक्ष राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था। इसी के चलते रंजिश चली आ रही थी।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे राज बहादुर गुर्जर का कहना हैं कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर बीते रोज करैरा में आयोजित पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनकर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव के बाहर हाकिम सिंह पुत्र दयाराम गुर्जर, पहलवान पुत्र दयाराम गुर्जर, रायभान पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर, छोटु पुत्र पर्वत सिंह गुर्जर, रणवीर पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर ने घेर लिया था। इसके बाद सभी ने लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दी थी।वहीं घायल ब्रजभान गुर्जर का कहना हैं कि वह बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के साथ भौंती से लौट रहा था। सभी लोग मिलकर राजबहादुर को लाठियों से पीट रहे थे। जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी लाठियों से मारपीट कर दी गई। जब उसे बचाने परिवार के करन सिंह गुर्जर, राजबहादूर गुर्जर, बंटी गुर्जर, रामगोपाल गुर्जर, शैतान सिंह गुर्जर आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।
बता दें कि बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली थी। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पिछोर पुलिस ने शैतान सिंह गुर्जर की शिकायत पर हाकिम सिहं पुत्र दयाराम गुर्जर, पहलवान पुत्र दयाराम गुर्जर, रायभान पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर, छोटू पुत्र पर्वत सिंह गुर्जर, रणवीर पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर के खिलाफ और दूसरे पक्ष की शिकायत पर करन सिंह गुर्जर, राजबहादूर गुर्जर, बंटी गुर्जर, रामगोपाल गुर्जर, शैतान सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

पुराने विवाद में 6 लोगों के हाथ-पैर टूटे: बोरवेल को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद, 10 पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment