शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम सुजवाया में सास-बहु के झगड़े के बाद बहु ने घर पर रखी जहरीली दबा पीली. जिसके बाद महिला को पिछोर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं.
जानकारी के अनुसार दिनेश जाटव निवासी ग्राम सुजवाया थाना पिछोर ने बताया की मेरी पत्नी आज सुबह घर पर थी. पत्नी और सास का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. तभी झगड़े के बाद पत्नी बंदना जाटव उम्र 23 साल ने घर पर रखी घास में डालने बाली जहरीली दबा पीली. जिसके बाद महिला को पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहाँ से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं. जहाँ महिला का उपचार जारी हैं.
सास से झगड़े के बाद बहु ने पीली घास में डालने बाली जहरीली दबा, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News




