,

भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक अभियान निरंतर जारी, मजदूरों को कर रहे जागरूक / Shivpuri News

शिवपुरी: मजदूरों को उनके हितों की जानकारी देने के लिए भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान का आज पांचवे दिन भी संपर्क अभियान जारी हैं.

भारतीय मजदूर संघ ने रविवार 1 तारीख से श्रमिक संपर्क अभियान शुरू किया है। जो 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसका आज पांचवा दिन है। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने आज गुरुवार की सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान का उद्देश्य मजदूरों को उनके हितों की जानकारी देने हेतु और मजदूरों तक भारतीय मजदूर संघ की बात पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।