शिवपुरी के करैरा में आयोजित हो रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने एक श्रद्धालु अपनी पत्नी को व्हील चेयर पर बैठाकर पहुंचा। ग्रामीण का कहना है कि उसकी पत्नी लकवा की बीमारी से ग्रसित है। उसके स्वस्थ होने की मनोकामना लेकर वह कथा में पहुंचा है।
दमोह जिले के तेजगढ़ गांव के रहने वाले डेलन प्रसाद ने बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी बसंत बाई को पेरेलाइस अटैक आया था। इसके बाद बसंत बाई चल फिर नहीं पा रही थी। इलाज भी कराया लेकिन आराम नहीं मिला।
डेलनप्रसाद ने बताया कि बागेश्वर धाम में उसकी श्रद्धा थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन हिन्दू एकता यात्रा की जिस दिन शुरुआत की थी उसी दिन वह अपनी पत्नी को व्हील चेयर पर बैठाकर यात्रा में शामिल होने दमोह से निकल पड़ा था। पैदल चलकर वह ओरछा में पहुंची यात्रा में शामिल हो गया था।
यहां वह पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिला। ओरछा में सनातन हिन्दू एकता यात्रा के पूर्ण होने के बाद वह अपनी पत्नी को व्हील चेयर पर बैठाकर 29 नवंबर को करैरा में आयोजित कथा में शामिल होने निकल पड़ा। वह और उसकी पत्नी सोमवार की रात करैरा कथा सुनने पहुंचे थे।

व्हील चेयर पर पत्नी को बैठाकर कथा सुनने पहुंचा पति: बोला – जिस दिन हिंदू एकता यात्रा शुरू हुई उसी दिन निकल पड़ा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment