Press "Enter" to skip to content

पिकअप लोडिंग ने बाइक को रौंदा: मौके पर बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम शामिल होने जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के खनियाधाना तिराहे पर एक पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां दोनों की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने कर दी थी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर लोडिंग वाहन के साथ फरार हो गया। पिछोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।  

जानकारी के मुताबिक़ पगरा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय कुंदन पुत्र मुरारीलाल लोधी अपने गांव के ही एक साथी के साथ राघवेंद्र पुत्र खलक सिंह लोधी (18) के साथ बाइक पर सवार होकर कुम्हर्रा गांव रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। तभी पिछोर कस्बे के खनियाधाना तिराहे पर उनकी बाइक में एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। लोडिंग वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की मौक़े दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!