शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गिलगवां गांव के पास रविवार दोपहर को NH-46 पर एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप लोडिंग वाहन का ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला और हाईवे एम्बुलेंस की मदद से कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
रांग साइड से वाहन चलाने पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शिवपुरी से एक ट्रक (MP09HJ4449) गुना की ओर जा रहा था, तभी रविवार दोपहर तीन बजे गिलगवां गांव के पास रांग साइड से आ रही पिकअप ट्रक में सामने से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप लोडिंग वाहन का अगला इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं ट्रक का ड्राइवर साइड का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
इस घटना में ट्रक ड्राइवर धर्मवीर पिता जगदीश रावत और पिकअप लोडिंग वाहन का ड्राइवर केबिन में फंस कर गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वाहन के ड्राइवर बलराम पिता नवल दुबे (39) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वह भितरवार का रहने वाला हैं, जो पुणे से एमआरवी की पिकअप वाहन लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। लेकिन रांग साइड में वाहन को ले जाते वक्त उसकी भिड़ंत ट्रक से हो गई थी।

ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत: कोलारस थाना क्षेत्र में रांग साइड से वाहन चलाने पर हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment