शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेबरात सहित नगदी चोरी कर ले गए। परिवार शुक्रवार की शाम वापस लौटा तब उन्हें घर में हुई चोरी का पता लगा सका। चोरी की लिखित शिकायत पोहरी थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पोहरी कस्बे के आदर्श विद्यालय के पास रहने वाले चंद्रेश पुत्र जगदीश परिहार ने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ शिवपुरी के अस्पातल में भर्ती सर्पदंश का शिकार मामा के बेटे को देखने के लिए शुक्रवार को घर से निकला हुआ था।
शुक्रवार की शाम जब वह वापस अपने घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। घर के भीतर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर की अलमारी में रखा सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, सपने की बेंदी, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और 20 हजार रुपये नगदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। चोरी की शिकायत पोहरी थाने में दर्ज करा दी गई है।

दिनदहाड़े सूने मकान से लाखों की चोरी: रिश्तेदार से मिलने गया था परिवार, सोना-चांदी नगदी समेट ले गए चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले / Shivpuri News
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment