Press "Enter" to skip to content

किसान की जेब से गिरे 10 हजार रुपए यातायात थाने के आरक्षक ने वापस लौटाए, जैकेट खरीदने बाजार आया था किसान / Shivpuri News

शिवपुरी: यातायात थाने मे पदस्थ आरक्षक ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए किसान के 10 हजार गिरे रुपए किसान को वापस किए. पैसे वापस मिलने पर किसान ने पुलिस का धन्यवाद किया.

बता दें की आरक्षक देवेन्द्र सिंह की ड्यूटी यातायात व्यवस्था के लिए गुरूद्वारा चौराहे पर लगी थी. ड्यूटी के दौरान दोपहर 3 बजे आरक्षक को गुरूद्वारा पाइन्ट पर 500-500 रुपए के कुछ नोट जमीन पर पडे दिखाई दिए। आरक्षक द्वारा उक्त रूपए मिलने के संबंध में तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी गई। आरक्षक द्वारा आसपास कुछ लोगों से पूछताछ की तो कुछ समय बाद एक व्यक्ति आया जिसने अपना नाम कल्याण सिंह वर्मा निवासी कोटा भगोरा बताया पैसे के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया कि में शिमला वूलन मार्केट गुरूद्वारे पर जैकेट लेने आया था उसी समय मेरे 10 हजार रुपए गुरूद्वारे पर गिर गए थे। सीसीटीवी फुटेज चेक कराये तो वूलन मार्केट शॉप में इनका आना जाना पाया गया।  संतुष्टी होने पर किसान कल्याण सिंह वर्मा को गुम हुए 10000/- रू थाना यातायात पर आरक्षक 991 देवेन्द्र सिंह द्वारा वापस किये गये। रूपये वापसी के दौरान किसान कल्याण सिह वर्मा ने खुशी जाहिर कर यातायात पुलिस शिवपुरी का धन्यवाद दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!