शिवपुरी: जिले के भौंती थाना की खोड़ चौकी क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव के डब्बा चौराहे पर बुधवार की रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के दो चचेरे भाई कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं।
गणेशखेड़ा के रहने वाले महेंद्र लोधी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे वह और उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी डब्बा चौराहे पर पहुंचे हुए थे। पूर्व में जमीनी विवाद और ट्रैक्टर निकालने को लेकर शोभाराम लोधी, केवल लोधी, जीतू लोधी, जीवन और जगभान लोधी से विवाद हुआ था। ये सभी लोग भी डब्बा चौराहे पर पहुंचे हुए थे। इनके द्वारा पहले गालियां दी गई वहीं एकाएक मारपीट शुरू कर दी थी। उसे वो उसके चचेरे भाई कल्याण लोधी में कुल्हाड़ी मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए थे।
बता दें घायल महेंद्र लोधी को जिला अस्पताल और कल्याण लोधी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इधर खोड चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता का कहना है कि दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चचेरे भाइयों में कुल्हाड़ी मार किया घायल: जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी / Shivpuri News




