Press "Enter" to skip to content

भात चढ़ाने जा रहे 70 ग्रामीणों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, 40 घायल, दो महिलाओं की मौत | Bairad News

बैराड़ के टोड़ा गांव से श्योपुर के चक-बड़ौदा जा रहे थे वकील परिवार के लोग  
शिवपुरी-बैराड़। बैराड़ के ग्राम टोड़ा से श्योपुर के ग्राम चक-भड़ौता भात चढ़ाने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रेक्टर-ट्रॉली मंगलवार की रात 8:30 बजे बैराड़-गोबर्धन थाने के बीच श्रीपुरा गांव के निकट एक मोड़ पर पलट गई। सामने से आ रहे ट्रेक्टर को बचाने के फेर में अनियंित्रत होकर पलटी ट्रॉली के नीचे कुछ लोग दब गए। ट्रॉली में 70 लोग सवार थे जिनमें महिला, बच्चे सहित 40 लोग घायल हो गए इनमें से 20 लोगों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जहां दोे महिलाओं की मौत हो गई। ट्रेक्टर-ट्रॉली में जो लोग सवार थे वे सभी टोड़ा गांव के वकील गजाधर जाटव के परिजनों के साथ भात चढ़ाने के लिए चक ग्राम के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। 
जानकारी मिलते ही पोहरी एसडीओपी निरंजन राजपूत, बैराड़ थाना प्रभारी अरविंद चौहान, गोवर्धन थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। बाद में डायल 100, एम्बूलेंस 108 तथा अन्य वाहनों से घायलों को बैराड़ अस्पताल भेजा। घायलों में 20 लोग ज्यादा गंभीर थे जिन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। 
इनकी हुई मौेत
घटना में गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां रास्ते में ही उर्मिला पत्नी गनपत जाटव 40 वर्ष निवासी टोडा और प्रेमवती पत्नि काशीराम जाटव उम्र 45 के सिर में चोट लगने के कारण शिवपुरी जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गई। 
ये हुए घायल
ट्रेक्टर-ट्रॉली में जो लोग घायल हुए उनमें सोनू पुत्र कन्हैया, गोपाल पुत्र नेतूराम, सुशीला पत्नी जानकी, सिकंदर पुत्र नेतू, वासुदेव पुत्र मित्ता, हरिराम पुत्र विष्णु, रूकमणी पुत्र कैलाश जाटव, राजू पुत्र कल्लूराम जाटव, कन्हैया पुत्र मित्ता, सरपंच पुत्र नक्टू, धनमंती पुत्री दुर्गा, दुर्गा पुत्र बूटा, गीता पत्नी मवासिया, सैदी पुत्री रामेश्वर, रवि पुत्र अजबसिंह, फौलाद पुत्र वंशी, पार्वती, मनीषा, हरिसिंह पुत्र जगदीश, निशांत पुत्र हाकिम, सुखदेव पुत्र सिद्धार्थ, रविता पत्नी सुरेंद्र, संजना पुत्री दरोगा, दुलारी पत्नी कन्हैया सहित अन्य लोग शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!