शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में चोरों ने कई घरों पर धावा बोलते हुए ताले चटका दिए। चोर गिरोह एक घर में लाखों की चोरी करने में कामयाव रहा वहीँ एक घर से चोर कुछ पैसे चुरा ले भागे और पोहरी कस्बे से एक बाइक भी चोरी हुई हैं। सूचना के बाद पोहरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
पोहरी कस्बे के बैराड़ रोड़ कालेज के सामने रहने वाले सोनेराम धाकड़ ने बताया कि बीती रात चोर उसके घर में घुसे थे उसे दिखाई भी दिए थे उसने चोरों को भागते हुए भी देखा था। लेकिन उसे गहरी नींद आ रही थी। ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया गया था। चोरों ने उसी कमरे में रखी अलमारी से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह उठने के बाद देखा तो अलमारी में रखी 3 किलो चांदी, 4 तोला सोना (हार, झुमकी,नथ बेंदा) और अलमारी में रखे 2 लाख 10 हजार रूपये चोरी हो गए थे। चोर घर में ताला काटने वाली कटर भी छोड़ गए हैं। जिसे मौके से पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोर गिरोह पोहरी कस्बे में खुलेआम घूमा था। चोर गिरोह ने टीवीएस शोरूम के कर्मचारी के घर में घुसकर 6 हजार रूपये चोरी कर लिए वहीँ चोरों ने वेहंटा वेहटी क्षेत्र से कुक्कू शाक्य की बाइक भी चोरी की हैं। इसके अतिरिक्त चोरों ने धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीराम धाकड़, प्रदीप शाक्य, जल मंदिर के पुजारी आदि के घरों में घुसने का प्रयास किया था। लेकिन शोर मचाने के बाद चोरों को मौके से भागना पड़ा था। ऐसे में कई घरों में चोर ताले तोड़ने में कामयाब हो गए थे लेकिन चोरी करने में नाकामयाब रहे थे।

चोर गिरोह ने कई घरों के चटकाए ताले: शोर मचाने पर भागे, एक घर से की लाखों की चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment