,

जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नेहरगड़ा की है जहां जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई में गोली मार दी जिसके चलते बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अनान-फानन परिजन घायल को  उपचार के लिए बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।घटना की जानकारी के अनुसार घायल बनवारी लाल पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र 35 वर्ष निवासी नेहरगड़ा का आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे अपने छोटे भाई राजेश से जमीन को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने उसमें गोली मार दी इसके बाद घायल के हाथ में कई छर्रे लगे हुए है।जहाँ सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची है और जांच में जुट गई है।