,

किराना दुकान की दीबाल भरभराकर गिरी, दुकानदार ने पहले ही सामान कर लिया था शिफ्ट, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गिंदोरा में भारी बारिश होने के कारण गांव में किराने की दुकान की दीवार भरभराकर गिर गई.

जानकारी के अनुसार दीनू ओझा ने बताया कि उसके गांव गिंदोरा में पिता बाबूलाल ओझा की किराने की दुकान है. जिसे मैं चलाता हूँ. भारी बारिश होने के कारण दीवाल में पानी ठहर गया. जिसके कारण उसे अंदाजा हो गया की दीवाल गिर सकती है. इसी कारण सामान पूरा हटा लिया गया था. कुछ सामान ही बिखरा हुआ पड़ा था. शुक्रवार की से शाम अचानक दीवाल भरभराकर गिर गई. जिसके कारण बिखरा पड़ा सामान दीवार टूटने से दब गया.