शिवपुरी तहसील के ग्राम सूड में एक विडियो अंतिम संस्कार का सामने आया है. जिसमें ग्रामीण एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें वह भारी बारिश के बीच बिना टीनशेड के एवं बिना चबूतरे के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं. इसी बीच भारी बारिश हो जाती हैं. जिसके बाद ग्रामीण तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करते हैं.
जानकारी के अनुसार बुधवार 11 सितंबर 2024 को शिवपुरी तहसील के ग्राम पंचायत गहलोनी के गांव सूड में चंदन सिंह रावत उम्र 70 साल की मौत हो गई थी. इसके बाद ग्रामीण और परिजन जब सूड गांव के मुक्तिधाम पहुंचे. लेकिन वहां पर चबूतरा ना होने के कारण ज़मीन पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ा. टीनशेड ना होने के कारण पानी का सामना करना पड़ा. इसी बीच भारी बारिश होने लगती है .जिसके बाद ग्रामीण तिरपाल लेकर अंतिम संस्कार करने लगते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हर साल ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मुक्तिधाम हालांकि गांव के पास में ही है. लेकिन रास्ता भी ठीक नहीं है और वहां पर बारिश में अंतिम संस्कार करना बहुत मुश्किल हो जाता है.
ग्रामीणों ने बताया कि 5 साल पहले सरपंच तुलाराम जाटव ने मुक्तिधाम की राशि निकाली थी. इसके बाद एक या दो दिन बाद फोटो खिंचवाकर वह टीनशेड किसी कबाड़ी वाले को बेच दी. ऐसा आरोप ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच तुलाराम जाटव पर लगाया हैं.

शिवपुरी के ग्राम सूड में भारी बारिश के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व सरपंच पर फोटो खींचकर राशि निकालने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment