शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मोहनी डेम में गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात बालक का शव पानी में उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नरवर पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम हाउस रखवाया हैं। कल शुक्रवार को बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। नरवर पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
प्लास्टिक की बोरी में बंद कर शव को फेंका गया, पत्थर भी बांधा
जानकारी के मुताबिक़ आज दोपहर मोहनी डेम के पंप ऑपरेटर को डेम के जलभराव क्षेत्र में एक बालक का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। बालक के शव को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर फेंका गया था। प्लास्टिक की बोरी में रस्सी की मदद से पत्थर भी बांधा गया था। जिससे शव पानी के भीतर ही रहे। लेकिन पानी में शव के फूलने से फ़टी प्लास्टिक की बोरी के चलते शव पानी के ऊपर उतराने के बाद दिखाई दिया।
बालक का शव कहां से आया, किसने और किन कारणों के चलते फेंका पुलिस इसकी जांच में जुट गई हैं। बता दें बालक की हत्या कर शव को फेंका गया हैं। फिर बालक की मौत के बाद उसके शव को उम्र कम होने की वजह से नदी में प्रभाहित कर दिया गया। इसकी जांच भी पुलिस कर रही हैं।
नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव का कहना हैं कि बालक की उम्र 4 से 6 साल के लगभग की हैं। उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई हैं। बालक का शव बहकर मोहनी डेम तक पहुंचा हैं। बालक की मौत किन कारणों से हुई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

मोहनी डेम में मिली बालक की लाश: प्लास्टिक की बोरी में बंद कर शव को फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment