शिवपुरी: कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसी को लेकर एसडीएम करैरा अजय शर्मा ने आज नरवर तहसील के ग्राम सुनारी एवं मडिखेड़ा डैम के आस पास वाले ग्रामों जिनमे पीपलखाड़ी सहित आधा दर्जन गांवों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान तहसीलदार नरवर अमित दुबे, सीईओ ए के प्रजापति, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी एवं आर के ककोडिया, चौकी प्रभारी योगेंद्र सेंगर साथ में थे।
ग्राम सुनारी तालाब पर वेस्ट बियर के जल स्तर अधिक होने से पानी ग्रामीणों के घरों के आसपास आ गया था। जिससे ग्रामीण भयभीत थे कि यह पानी रात में उनके घरों के अंदर न घुस जाए, इसी को लेकर उन्होंने अपनी समस्या एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बताई। जिसके बाद सुनारी तालाब बेस्ट वियर को खुलवाया गया। जिससे पानी के जल स्तर में कमी आ गई और लोग सुरक्षित महसूस करने लगे। जिससे लोगों की समस्या का निदान हो सका।
तत्पश्चात एसडीएम सहित उक्त अधिकारी मड़िखेड़ा के आस-पास वाले इलाके जिसमे पीपलखाड़ी सहित आधा दर्जन गांवों में भ्रमण किया और लोगों को नदी तालाब से दूर रहने की समझाइस दी गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार मोहिनी डेम में एक चार- पांच साल के बच्चे का शव मिला, जिसे थाना प्रभारी एवं एसडीआरईएफ के सहयोग से बच्चों का शव निकलवाया गया। बच्चे की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार करेरा तहसील अंतर्गत ग्राम सिलारपुर में बंदरिया पुरवा पर निवासरत साढे तीन साल का बच्चा राज लोधी अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था वहीं खेत पर एक गड्ढा में भरे वर्षा के पानी में गिर जाने से उक्त बच्चे की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, पटवारी संतोष गुप्ता, ग्राम सरपंच सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चारों तरफ उस बच्चे की छानबीन की गई। अंत में वह बच्चा उस गड्ढे में मृत हालत में मिला। जिसे शव निकलवा कर परिजन के सुपुर्द किया गया। तहसीलदार कल्पना शर्मा ने ग्रामीणों को समझाइए दी कि अपने बच्चों को नदी तालाब जल भराव वाले स्थान पर न जाने दें और इससे बचाव रखें।

करैरा SDM अजय शर्मा ने ग्राम सुनारी एवं मड़िखेड़ा डैम पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment