,

कूनो नदी के रपटे पर पानी का तेज बहाब, नाका लगालर टीम तैनात, कलेक्टर ने की अपील / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के छर्च में कूनो नदी के रपटे से तेज बहाब से पानी चल रहा है। जिस कारण नाका लगाकर राजस्व और पुलिस की टीम तैनात है। लोग रपटा पार न करें। आज कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पोहरी और बैराड़ में स्थिति देखी। एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। टीम अलर्ट रहे।स्थानीय अमला फील्ड में रहे। कहीं भी कोई घटना न हो। साथ ही सभी आमजन से भी अपील की है। जलभराव वाले स्थलों पर न जाएं। नदी रपटे को पार न करें। स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें।