शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करसेना के जंगल में भैंसे चरा रहे एक चरवाहे पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु पहले शिवपुरी के निजी अस्पताल फिर ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़खेड़ा का रहने वाला कप्तान सिंह रावत पुत्र टुंडा रावत उम्र 60 साल ग्राम करसेना के जंगल में भैंसे चरा रहा था। तभी उस पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। 3 भालुओं और चरवाहे में करीब 1 घंटे तक जमकर युद्ध होता रहा है। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चरवाहे ने ऐसे तैसे भालुओं से जंग जीती पर वह इस जंग में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजन उपचार हेतु पहले शिवपुरी के निजी अस्पताल फिर ग्वालियर के अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार जारी है।

जंगल में भैंस चरा रहे चरवाहे पर 3 भालुओं ने किया हमला, 1 घंटे संघर्ष के बाद चरवाहा जीता जंग, हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment