शिवपुरी। मंदिर श्री रामजानकी जी धर्मार्थ ट्रस्ट मैथिल ब्राम्हण समाज शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुरारीलाल ओझा एवं महामंत्री श्री संतोष ओझा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डोल ग्यारस पर्व पर श्री लाला जी महाराज (राधा-कृष्ण) जी की जल बिहार शोभा यात्रा दिनांक 14.09.2024 शनिवार को निकाली जावेगी, जो अपने निर्धारित मार्ग मंदिर गणेश गली, पुरानी शिवपुरी से राजपुरा रोड छोटा लुहारपुरा, गुरुद्वारा रोड, माधव चौक, विष्णु मंदिर रोड से होते हुए जाधव सागर जल विहार हेतु पहुंचेगी। तथा श्री गणेश जी की आरती एवं विसर्जन उपरांत विमान सुभाष चौक पुरानी शिवपुरी, होते हुए मंदिर श्री रामजानकी जी पर वापिस पहुंचेगा। रास्ते में जगह-जगह धर्म प्रेमी एवं समाज बंधुओं द्वारा स्वागत द्वार बनाकर पुष्पों की वर्षा कर आरती की जाती है। एवं जगह-जगह पंडाल लगाकर भंडारों एवं प्रसाद का वितरण किया जावेगा। तथा अखाड़े का आयोजन किया जावेगा।
श्री राम जानकी धर्मार्थ ट्रस्ट मैथिल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री मुरारी लाल जी झा, श्रीमान उपाध्यक्ष ज्ञानी चंद जी झा, कोषाध्यक्ष महोदय श्री विष्णु प्रसाद जीझा महामंत्री श्री संतोष जी झा, भंडार मंत्री श्री नरेंद्र जी झा, सदस्य मदन लाल झा, विद्याराम झा, दिनेश झा, ओमप्रकाश झा शिक्षक, हरि शरण झा, मुकेश झा, महेंद्र झा, विनोद झा, नितेश झा आदि मौजूद रहे।

श्री लाला जी महाराज की जल बिहार शोभा यात्रा 14 को बड़े धूमधाम से निकलेगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रेमी संग भागी महिला बाइक फिसलने से हुई घायल, मासूम बेटी भी आई चपेट में / Shivpuri News
- शिवपुरी में 48 परिवारों को मिली 7 लाख की मदद: सिख समाज ने बाढ़ पीड़ितों को दिया सहारा, कोलारस के 4 गांवों में बांटी राशि / Shivpuri News
- शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली का समापन: 10 जिलों के 8813 युवाओं ने लिया हिस्सा, 4484 दौड़ में सफल / Shivpuri News
- मोहित अग्रवाल शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष: दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद मिली थी कमान / Shivpuri News
- शिवपुरी जिला अस्पताल में कुपोषित मासूम बच्ची की मौत, चीखती रहीं मासूम बच्ची की माँ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रेमी संग भागी महिला बाइक फिसलने से हुई घायल, मासूम बेटी भी आई चपेट में / Shivpuri News
- शिवपुरी में 48 परिवारों को मिली 7 लाख की मदद: सिख समाज ने बाढ़ पीड़ितों को दिया सहारा, कोलारस के 4 गांवों में बांटी राशि / Shivpuri News
- शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली का समापन: 10 जिलों के 8813 युवाओं ने लिया हिस्सा, 4484 दौड़ में सफल / Shivpuri News
- शिवपुरी जिला अस्पताल में कुपोषित मासूम बच्ची की मौत, चीखती रहीं मासूम बच्ची की माँ / Shivpuri News
- पति से हुए झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
Be First to Comment