शिवपुरी: जिला अस्पताल में बुधवार की शाम काफी लंबे समय तक ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित हो गई। शाम को करीब 5 बजे के बाद एक घंटे तक आइसीयू जैसी यूनिट में गंभीर मरीजों का उपचार टार्च की रोशनी में किया गया। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि यहां भर्ती मरीज बेहद गंभीर होते हैं। खास बात यह है कि इस एक घंटे के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने लाइट चालू करवाने का कोई प्रयास नहीं किया और न ही लाखों रुपये की लागत से लगाए गए जनरेटरों को लाइट जलाने के लिए चलाया गया। अस्पताल स्टाफ टार्च की रोशनी में मरीजों को इंजेक्शन लगाती रहीं। ऐसे में अगर किसी मरीज के साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता? खास बात यह है कि जिला अस्पताल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार मरीजों को ब्लैक आउट की स्थिति का सामना करना पड़ा है और स्टाफ को अंधेरे में टार्च की रोशनी में उपचार करने को मजबूर होना पड़ा है।

जिला अस्पताल में घंटे भर टार्च की रोशनी में उपचार, आईसीयू वार्ड में बिगड़े हालात, नहीं चले जनरेटर, मरीजों और स्टाफ को उठानी पड़ी परेशानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment