शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ गांव में बुधवार की रात मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस घटना में मलबे के नीचे दबाने से एक महिला की मौत हो गई। मलबे को हटाने आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग गया था। महिला को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खोड़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
खोड़ गांव के रहने नंद किशोर लोधी की पत्नी उमा लोधी बुधवार की रात 9 बजे के लगभग घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान उसके मकान का छज्जा महिला के ऊपर गिर गया। महिला मलबे में दब गई थी जिसे निकालने में परिजनों सहित ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी थी।
बताया गया हैं कि मकान पुराना था छज्जे के ऊपर शौचालय भी बना हुआ था। बारिश का पानी बैठने के चलते कमजोर हुआ छज्जा भरभरा कर गिर गया था।

मकान का छज्जा भरभराकर गिरने से एक महिला की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment