,

15 साल की नाबालिग छात्रा घर से बाजार जाने की कहकर निकली, हुई लापता, बहला फुसलाकर अपहरण की आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेरा गांव से एक 15 साल की नाबालिग छात्रा घर से बाजार जाने की कहकर लापता हो गई। परिजनों द्वारा सब जगह तलाश किया गया लेकिन छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। पिता ने थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर -6 भदेरा में रहने वाले फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह छिमछिमा महाराज के दर्शन करने बिजयपुर गया था। जब शाम को वापस आया तो मैंने अपनी पत्नी से लडकी के बारे में पूछा कि कहां गई है तो उसने बोला कि वह 10 बजे बजार की कहकर गई थी अब तक घर नहीं लौटी। पुलिस ने फरियादी पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।