शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान भरकर ले जा रहा एक लोडिंग वाहन कोटा गांव के उफान मारते नाले को पार करते वक्त रपटे से बह गया। पुलिया से नीचे गिरने के बाद लोडिंग वाहन पानी में पूरी तरह से डूब गया। लोडिंग में सवार चार लोगों ने लोडिंग पर चढ़कर अपनी जान बचाई, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 सितंबर गुरुवार को हातोद पंचायत में पीएम जनमन आवास की कालोनी का उद्घाटन करने पहुंचने वाले हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा लोडिंग वाहन टेंट ले जाते वक्त रपटे से बह गया। घटना के बाद मजदूर मायाराम जाटव, रिंकेश जाटव (ड्राइवर), विष्णु जाटव और कल्लन कुशवाह को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि लोडिंग वाहन नाले में डूबा हुआ हैं।
सिंधिया के कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने जा रहा लोडिंग वाहन तेज बहाव में बहा, दौरा हुआ निरस्त / Shivpuri News




