,

सिंध नदी का बहाब तेज: ग्राम पंचायत काली पहाड़ी के गांव सूड में पेड़ पर दो ग्रामीण फसे, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मंगलवार की रात से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं. कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. जिसके कारण रास्ते भी बंद हो गए हैं. इसी क्रम में नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत काली पहाड़ी के गांव सूड में सिंध नदी के बीचो-बीच पेड़ पर दो ग्रामीण फस गए. जिसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई. रेस्क्यू टीम नरवर तक पहुंची उससे पहले ही ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे दोनों ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया.