Press "Enter" to skip to content

पोहरी नगर परिषद के डंपिंग ग्राउंड के पास लोमड़ी से टकराकर गिरा बाइक सवार, गंभीर रूप से हुआ घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डंपिंग ग्राउंड के पास लोमड़ी से टकराकर युवक घायल हो गया हैं. राहगीरों की मदद से घायल युवक को पोहरी सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार मनोज जाटव निवासी ग्राम बिलौआ थाना छर्च ने बताया कि वह बच्चे की दवाई लेकर शिवपुरी से अपने घर जा रहा था तभी पोहरी नगर परिषद के डंपिंग ग्राउंड के पास एक लोमड़ी उसकी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पोहरी सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!