,

झिरी गांव के पास चलती बाइक से गिरी महिला, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के झिरी गांव के पास चलती बाइक से महिला गिर गई जिसे  इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार गिरिराज आदिवासी निवासी तिघरा थाना सिरसौद ने बताया कि उसकी बुआ सुनीता आदिवासी भटनावर से अपने घर लौट रही थी. तभी झिरी गांव के पास अचानक चलती बाइक से गिर गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।