शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली कच्ची गली मार्केट में एक पैदल जा रहीं 5 साल की मासूम तेज रफ्तार बाइक चालक की चपेट में आ गई. जिसके बाद बच्ची बाल बाल बच गई. यह पूरी घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
जानकारी के अनुसार भानु परिहार ने बताया कि वह पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल ग्राम छिराई आया हुआ था. ससुराल ग्राम छिराई से वापस अपने घर ग्राम हथला थाना दतिया लौट रहा था. इसी बीच बच्चे को घड़ी लेनी थी. तो वह करैरा की कच्ची गली बाजार में चला गया. कच्ची गली बाजार में जैसे ही वह पहुंचा तो वह अपने परिवार के साथ पैदल जा रहा था. पीछे से तेज रफ्तार बाइक आ रही थी. बच्ची बाइक की चपेट में आ गई. जिसके बाद बच्ची बाल बाल बच गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. करैरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
करैरा कच्ची गली में पैदल जा रही 5 साल की मासूम बच्ची आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में, बाल बाल बची, घटना CCTV में कैद / Shivpuri News




