Press "Enter" to skip to content

CM यादव बोले- जनता को परेशान करना नहीं है अधिकारियों का काम: रीवा में कहा- सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी अगर इस रास्ते पर जाओगे तो /मध्यप्रदेश

रीवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को रीवा में कहा, ‘अधिकारियों का काम जनता के बीच जनहितैषी योजनाओं को लागू करना है। जनता को परेशान करने के लिए आप अधिकारी नहीं हैं, अगर आप इस रास्ते पर जाओगे तो हमारी सरकार बर्दाश्त करने वाली नहीं है।’

मुख्यमंत्री ने कोठी कंपाउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ’30 साल पहले जब मैं बस या ट्रेन से रीवा आता था तो हालत खराब हो जाती थी।’ उन्होंने यहां के सुंदरजा आम की भी तारीफ की। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न की।

मंच पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!